नौकरी के लिए जब हम आवेदन करते हैं तो आपसे पहले आपका सीवी नियोक्ता की नजर में आता है। लोग सीवी के कंटेट और उसकी फॉर्मेटिंग को बहुत हल्के में लेते हैं। कई बार छोटी सी चूक आपके सीवी खारिज होने की बड़ी वजह बन जाती है।
आवेदन करते समय आपकी तरफ से पहला इंप्रेशन जिस चीज से पड़ता है वह है आपका बायोडाटा या सीवी। अच्छी तरह लिखे और पेश किए गए सीवी से आप अपनी मनचाही नौकरी की मंजिल तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अक्सर लोग अपने बायोडाटा में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिनकी वजह से नौकरी पाने की आपकी संभावनाएं कम हो जाती हैं।
इन गलतियों से कैसे बचें हम बताते हैं..