वर्तनी की गलतियां
नौकरी की राह में सबसे बड़ी अड़चन बायोडाटा में भाषा और वर्तनी की गलतियां होती हैं। इनसे बचना चाहते हैं तो अपने बायोडाटा में दी गई जानकारी को 2-3 बार पढ़ लें।
ईमानदारी से कहें तो इस तरह की गलतियों का कोई जवाब नहीं होता। स्पेलिंग की गलतियों वाला बायोडाटा आपके आलसी और काम में अक्षम होने का परिचायक है।
आप अपना बायोडाटा किसी सहकर्मी या दोस्त से एक बार अच्छी तरह पढ़ा लें। एक दूसरा तरीका यह है कि आप प्रिंट या ऑनलाइन अपलोड करने से पहले 2-3 बार खुद पढ़ लें। आप जितनी बार अपना बायोडाटा पढ़ेंगे निश्चित ही आप उसमें मौजूद चीजों में कुछ कमियां जरूर पा लेंगे।