एसएमएस की भाषा से बचें
एसएमएस और चैट के चलन के साथ ही लोगों में इस बात का अहसास कम हो गया है कि वह अपना बायोडाटा लिख रहे हैं। किसी दोस्त को पर्सनल मैसेज नहीं लिख रहे।
बायोडाटा में एसएमएस की भाषा का इस्तेमाल कर आप अपना बायोडाटा रिजेक्ट कराने की एक और वजह मुहैया कराते हैं। इनका इस्तेमाल कभी भी न करें।
एसएमएस की तरह अधूरे शब्दों को समझने में हो सकता है आपको महारत हो लेकिन सामने वाले के लिए मूड खराब करने वाली बात साबित हो सकती है।