भोपाल.लाल परेड मैदान रविवार की शाम पॉपुलर सॉन्ग कोलावेरी डि से लेकर देशभक्ति के गीतों से गूंजेगा। 29 जनवरी की शाम 4.45 बजे मध्य प्रदेश पुलिस बीटिंग र्रिटीट समारोह का आयोजन कर रही है। इसमें मध्य प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड और पाइप बैंड के करीब डेढ़ सौ से ज्यादा साजिंदे भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रामनरेश यादव करेंगे। 90 मिनट के समारोह के लिए इस बार आठ धुनें तैयार की गई हैं। इन धुनों में वंदे मातरम्, मिले सुर मेरा तुम्हारा, फिल्मी गीत तेरी-मेरी प्रेम कहानी, पुकारता चला हूं, एलबम सॉन्ग कोलावेरी डि, राग भोपाली और पाश्चात्य धुन डोना बेलन को शामिल किया गया है।