विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Leopard Battle In Panna National Park

PIX : कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ दृश्य, क्या आपने देखी है तेंदुओं की ऐसी लड़ाई?

1 of 7 Photos
पन्ना। क्या आपने कभी  तेन्दुओं  को पेड़ की टहनियों पर लड़ते हुए देखा है? यदि नहीं, तो हम आपको कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिसमें आप यह दुर्लभ दृश्य आसानी से देख सकते हैं।
 
यह दृश्य मध्यप्रदेश के पन्ना राष्ट्रीय उद्यान का है। 543 वर्गकिमी. में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह विशेषतौर पर तेन्दुओं के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां चीतल, भालू, चिंकारा आदि जानवर भी पाए जाते हैं। यदि आप इस राष्ट्रीय उद्यान में भ्रमण के लिए जाएंगे तो रास्ते में आसानी से तेन्दुए नजर आ जाएंगे। ये दृश्य काफी अद्भुत होते हैं।
 
आमतौर पर आप  तेन्दुओं की लड़ाई नहीं देख पाते। कभी-कभी ही ऐसा रोमांचकारी दृश्य देखने को मिलता है और वो भी पेड़ की टहनियों पर, इसकी तो कल्पना करना भी काफी मुश्किल है। लेकिन यह कल्पना हकीकत में तब्दील हो गया, जब कैमरे में इन  तेन्दुओं की लड़ाई कैद हो गई।
 
खजुराहो से 57 किमी. दूर स्थित पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में वैसे तो सालों भर पर्यटक आते रहते हैं, लेकिन जनवरी से मई महीने में यहां भ्रमण का आनंद और भी बढ़ जाता है। इसलिए यदि आपको ऐसे रोमांचक दृश्य देखने हों, तो पन्ना राष्ट्रीय उद्यान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
 
फोटो सौजन्य : वाइल्डफिल्म्सइंडिया.कॉम।

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment