बुरहानपुर/भोपाल.काम करने की लगन और जज्वा हो तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती ऐसा ही कुछ कर दिखाया संम्पर्क कार्यालय बुरहानपुर के नव नियुक्त जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने, अभी उन्हें यहां का कार्यभार संभाले लगभग तीन महीने ही हुए हैं लेकिन इन तीन महीनों में उन्होंने वह कर दिखाया जो तीस साल में भी नहीं हुआ।
उन्होंने इस कार्यालय को नयी तकनीक से चलाने का ना केवल प्रण किया अपितु अपने इस प्रण को पूरा भी कर दिखाया, अब इस कार्यालय से निकलने वाली हर सूचना, न्यूज़ के लिए की इंतजार या ज्यादा भागदौड़ आवश्यकता नहीं है, यह सब अब ऑनलाइन ही यहां के जनसंपर्क कार्यालय के ब्लॉग ( www.proburhanpur.blogspot.com) पर प्राप्त हो सकती है, यह ब्लॉग ना केबल पत्रकारों के लिए अपितु आम आदमी के लिए भी काफी उपयोगी है| इसके साथ- साथ ही इस कार्यालय का पूरा काम भी ऑनलाइन ही होता हैं, इस प्रकार नयी तकनीक का प्रयोग करने वाला यह मध्य प्रदेश का प्रथम जनसंपर्क कार्यालय है।
इस ब्लॉग को बनाने में यहां की कलेक्टर रेनू पन्त जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है,इस ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य समस्त जिले वासियों को प्रदेश सरकार की महत्वकांशी एवं जन हितेषी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध कराना हे, ताकि हमारा जिला शत प्रतिशत शिक्षित होने के साथ ही प्रदेश का सबसे जागरूक जिला भी बन सके|