विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Madhya Pradesh Budget

मध्य प्रदेश का बजट: सब्सिडी वाली रसोई गैस 18 रुपए सस्ती

1 of 4 Photos
भोपाल। प्रदेश के वित्तमंत्री राघवजी ने शुक्रवार को चुनावी बजट पेश करते हुए एलपीजी पर प्रवेश कर 6.47 से घटाकर दो प्रतिशत करने का ऐलान किया है। इससे रसोई गैस का सिलेंडर 20 से 45 रुपए तक सस्ता हो जाएगा, जिसका लाभ 1 अप्रैल से जनता को मिलेगा। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए 43.34 रुपए कम देने होंगे।
 
उद्योगों को राहत देते हुए प्लांट और मशीनरी पर एंट्री टैक्स दो से घटाकर एक प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा वित्तमंत्री ने मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले मेटल्स को प्रवेश कर से मुक्त कर दिया है। साथ ही खेती को लाभ का धंधा बनाने की प्राथमिकता कायम रखते हुए बजट में 12 हजार 869 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
 
यह कुल बजट का 12 फीसदी से ज्यादा है। इसमें बिजली, सिंचाई, बोनस, कर्ज सब्सिडी शामिल है। बाद में प्रेस कांफ्रेंस में सवालों के जवाब में वित्तमंत्री ने कहा कि भविष्य में सुविधा होगी तो पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाने पर भी विचार करेंगे।
 
बजट का लेखा जोखा जाने आगे की स्लाइड्स में

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment