भोपाल.बड़ी उम्मीद थी कि बेटी डॉक्टर बनकर हमारा नाम रोशन करेगी, लेकिन सारे सपने एक ही झटके में टूट गए। खुदकुशी से पहले लिखा सुसाइड नोट जैसे ही प्रणया के मम्मी-पापा ने पढ़ा, वे फफक-फफककर रो पड़े।
मां की हालत तो इतनी खराब हो गई कि उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाना पड़ा। शनिवार को जीएमसी गल्र्स हॉस्टल में मौत को गले लगाने वाली एमबीबीएस छात्रा प्रणया गुप्ता के परिजन पुलिस से बस यही दरख्वास्त करते रहे कि सुसाइड नोट का जिक्र किसी से न करें।
शनिवार रात मनावर, धार से प्रणया के मम्मी-पापा जैसे ही राजधानी पहुंचे, उन्होंने पुलिस से बेटी का शव देखने की मंशा जाहिर की। शव देखकर दोनों मानों बेसुध हो रहे थे। इस दौरान जब पुलिस ने उनके सामने बेटी के हाथों लिखा सुसाइड नोट रखा तो उनकी आंखें भर आईं।
पुलिस के मुताबिक प्रणया ने सुसाइड नोट की पहली लाइन में ही लिखा था कि मम्मी, आप सही थीं। कोहेफिजा टीआई आरएस रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मूल निवास रवाना हो गए।
बयान के बाद होगी अगली कार्रवाई: टीआई ने बताया कि संभवत: प्रणया ने दोस्त के बारे में अपने परिजनों को बताया था।
हालांकि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। पुलिस की अगली कार्रवाई भी उसके परिजनों के बयान पर ही टिकी है। पुलिस ने इस संबंध में हॉस्टल वार्डन और प्रणया की रूममेट के भी बयान दर्ज किए हैं।
मार्क्स का लालच देकर प्रोफेसर कर रहा था छात्रा...
इश्क जुनूं जब सिर पे चढ़ जाए...और छात्रा ने...
डॉक्टर के प्यार में दीवानी हुई लड़की, पार कर गई...
सलमान से मिलने की चाहत में 10वीं की छात्राएं घर...
मंदिर में होती थी देवर-भाभी में गुटर -गूं, MMS से...