विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> MLA's Brother Call He At A Friend's House And Raped With Her

विधायक के भाई ने जब कर डाला दोस्त के घर बुलाकर उसके साथ रेप...

bhaksra news | Jan 25, 2013, 14:58PM IST
 
 


भोपाल। भाजपा विधायक धु्रवनारायण सिंह के भाई अशोक नारायण सिंह पर एक युवती ने ज्यादती का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उन्होंने अपने दोस्त के घर बुलाकर ज्यादती की है। वहीं, अशोक नारायण ने युवती के खिलाफ अड़ीबाजी की शिकायत की है। एमपी नगर पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी साउथ अंशुमान सिंह ने बताया कि बीते साल सितंबर में एक युवती ने भाजपा विधायक के भाई अशोक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के मुताबिक उन्होंने अपने दोस्त के घर बुलाकर युवती के साथ ज्यादती की है। युवती का कहना है कि इस मामले की शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंची तो उसे काफी देर तक खड़ा रखा गया, इसके बाद आवेदन लेकर चलता कर दिया।

अपने खिलाफ हुई शिकायत का पता चलने पर अशोक ने युवती पर अड़ीबाजी करने का आरोप लगाते हुए एमपी नगर थाने में लिखित आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि युवती ने घटना का जो समय बताया है, उससे काफी पहले से उन्हें स्पाइनल प्रॉब्लम थी जिसका इलाज चल रहा था। इसके चलते उन्हें चलने-फिरने तक में तकलीफ हो रही थी।

काफी दिन तक भोपाल में इलाज करवाने के बाद वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनका बड़ा ऑपरेशन किया गया। एसपी के मुताबिक उन्होंने अपने साथ अड़ीबाजी किए जाने से संबंधित कुछ सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं। एसपी का कहना है कि पुलिस इन सबूतों और युवती द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर रही है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment