विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Rajya vishesh >> Mp Is Main Focous On Gold

सोने में बढ़ा प्रदेश का भरोसा, शुद्धता के दावे एक से, दाम अलग-अलग

गुरुदत्त तिवारी | Jul 20, 2012, 07:40AM IST
 
 


भोपाल। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से सबक लेकर मध्यप्रदेश सोने में ज्यादा भरोसा कर रहा है। लोग बैंक और पोस्ट ऑफिस से बिक रहे सिक्कों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालात यह है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले कई संस्थाएं पिछले साल के मुकाबले करीब आधी बिक्री कर चुकी हैं। उत्साहित संस्थाओं ने त्योहारी सीजन (राखी से दीवाली तक) के लिए अपने लक्ष्य बढ़ा दिए हैं। इसे पूरा करने के लिए वे तेजी से काउंटर और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने में लगी हैं।

 

पोस्ट ऑफिस नेटवर्क से सोने के सिक्कों की बिक्री करने वाली रिलायंस मनी इस बार पोस्ट ऑफिस आउटलेट्स की संख्या को 48 से बढ़ाकर 95 करने जा रही है। आईसीआईसीआई और एचडीएफसी जैसे निजी क्षेत्र के बड़े बैंकों ने ब्रांच स्तर पर बिक्री लक्ष्य बढ़ाए हैं।

 

ये सभी बिक्री बढ़ाने के लिए कई आक्रामक ऑफर लाने की तैयारी में भी हैं। इनमें सिक्के पर फ्लैट डिस्काउंट 6 से बढ़ाकर 9 फीसदी करना, 10 ग्राम सोने के सिक्के खरीद पर आधा ग्राम सोना मुफ्त, फ्री ट्रेवल करंसी कॉर्ड, बचत खाता धारकों को फ्लैट डिस्काउंट के अतिरिक्त डेढ़ से दो फीसदी तक की छूट देना शामिल है।

 

पोस्ट ऑफिस, जिसने साल में 40 किलो सोने के सिक्कों की बिक्री की थी, इस वित्तीय वर्ष के तीन माह में ही 20 किलो सोने के सिक्कों की कर चुका है। उसने दिवाली तक 95 किलो सोने के सिक्कों की बिक्री का लक्ष्य तय किया है।

 

शुद्धता के दावे एक से, दाम अलग-अलग

 

संस्था वर्तमान दाम (प्रति दस ग्राम)

रिलायंस मनी : 34,842

बैंक ऑफ बड़ौदा : 32,107

इंडिया पोस्ट : 33,239

बैंक ऑफ इंडिया : 31,612

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : 31,458

(इनमें कुछ संस्था रिटेल खरीद पर डिस्काउंट भी देती हैं। वे रेट इसमें शामिल नहीं हैं।)

 

इसलिए बढ़ रही दीवानगी

 

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ सालों में संपन्नता लगातार बढ़ी है। लोगों के पास पैसा है। वे इसका उचित रिटर्न चाहते हैं। शेयर बाजार पर उनका भरोसा पहले जैसा नहीं है। ऐसे में वे सोने की ओर मुड़ रहे हैं। दशकों के आंकड़े गवाह हैं कि सोने में औसतन सालाना रिटर्न 16-18 फीसदी है। वे बैंकों और पोस्ट ऑफिस से खरीदे सिक्के कभी भी वापस कर सकते हैं। उन्हें उस रोज की रेट लिस्ट के आधार पर रिटर्न मिल जाएगा। कोई बट्टा भी नहीं कटेगा। क्योंकि ये सिक्के एक विशेष टैंपर प्रूफ (छेड़छाड़ रोधी) पैकिंग में होते हैं।

 - उमेश कुमार सिंह, जीएम, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (मध्यप्रदेश)

 

तमिलनाडु नहीं, फोकस मप्र पर

 

रिलायंस मनी के प्रदीप नेमा कहते हैं पहले सिक्कों की बिक्री के लिए बैंकों का फोकस तमिलनाडु और आंधप्रदेश जैसे दक्षिण के राज्यों पर होता था। अब दक्षिण भारत में सिक्कों की बिक्री नहीं बढ़ रही है। इसलिए यह फोकस मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में शिफ्ट हो चुका है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्यप्रदेश में होली के पास पड़े पुष्य नक्षत्र में केवल एक ही दिन में 100 किलो से अधिक सोने के सिक्कों की बिक्री हुई थी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment