विज्ञापन
 
 
 
 

'सीएम साहब समय कम है आप मुझे फोन लगा लेना'

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 05:32(09/02/12)
 
 
 
 
भोपाल। मेरे पास समय कम है, इसीलिए मैं अपनी समस्या नहीं लिख रहा हूं। ये मेरा मोबाइल नंबर है, आप मुझे फोन लगा लेना। मैं आपको अपनी समस्या बता दूंगा। भेल दशहरा मैदान पर 29 जनवरी को लगे अंत्योदय मेले में कुछ लोगों ने सीएम को संबोधित ऐसे ही पत्र लिखे हैं। अब जिला प्रशासन के अफसर पसोपेश में हैं कि आखिर इन पत्रों का क्या करें। ऐसे एक-दो नहीं, बल्कि 400 से ज्यादा पत्र हैं, जिसमें प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

जिला प्रशासन के अफसर अंत्योदय मेले में आए ऐसे आवेदनों पर सर खपा रहे हैं। इसमें कई लोगों ने ये लिखा है कि उनकी पांच बेटियां हैं, सीएम उनकी मदद करें। किसी ने अपने लिए नौकरी मांगी है तो किसी ने आर्थिक सहायता। कई लोगों ने तो अपने मूल दस्तावेज ही सीएम के नाम भेज दिए हैं। इसमें वोटर आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र और विकलांगता प्रमाण पत्र शामिल हैं। अब अफसर इन मूल दस्तावेजों को वापस भेजने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, कई विभागों से संबंधित 611 आवेदनों को संबंधित अफसरों तक भेजा गया है। इसमें सबसे ज्यादा 235 आवेदन शहरी विकास अभिकरण के हैं।

न नाम लिखा न पता: कई आवेदन ऐसे हैं, जिनमें आवेदकों ने अपना नाम पता नहीं लिखा है। कई आवेदन तो पॉकेट डायरी के छोटे-छोटे पन्नों पर ही दे दिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि जितने भी आवेदनों में आवेदक का नाम लिखा है, उन्हें संबंधित विभाग के पास भेजा जा रहा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 4

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment