विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> No Faith On Senior Politicians

वरिष्ठ नेताओं ने मझधार में छोड़ दिया हमें

Dainik Bhaskar News | Jul 30, 2012, 05:52AM IST
 
 


भोपाल। बहाली के बाद दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और कल्पना परुलेकर ने आलाकमान को सफाई दी कि गुटबाजी के कारण प्रदेश को नेताओं ने उन्हें मझधार में छोड़ दिया। बहाली के लिए पहले उनसे खेद जताने वाला पत्र लिखवाया गया। बाद में बवाल मचने पर बड़े नेताओं ने इस घटनाक्रम से पल्ला झाड़ लिया।

चतुर्वेदी और परुलेकर सोमवार को प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव बीके हरिप्रसाद से मिलेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। चतुर्वेदी के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी और परुलेकर के लिए केंद्रीय मंत्री कमलनाथ लॉबिंग कर रहे हैं। दोनों विधायकों और पचौरी व कमलनाथ खेमे का तर्क है कि राष्ट्रपति चुनाव पर मतदान के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ही मध्यस्थता की पहल की।

इन दोनों ने ही विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बहाली का रास्ता निकाला। इस दौरान बनी सहमति के बाद ही दोनों ने खेद जताने वाला पत्र लिखा। इस पत्र में भी माफी शब्द का उल्लेख नहीं है, लेकिन इसके बाद गुटबाजी के चलते उन्हें मझधार में छोड़ दिया गया। पचौरी और कमलनाथ खेमा यह सवाल भी उठा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के बर्खास्तगी के फैसले का विशेष सत्र में विरोध क्यों नहीं हुआ?

पुरानी बातों को छोड़िए : हरवंश

विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह ने दैनिक भास्कर से चर्चा में स्वीकार किया कि विधायकों के पत्र लिखने की बात उनकी जानकारी में थी। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा के माध्यम से यह पत्र विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी को भेजा गया। उन्होंने कहा कि अब बहाली हो गई है, पुरानी बातों को छोड़ आगे देखना चाहिए।

..इसलिए नहीं उठाए मुद्दे : अजय सिंह

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि विशेष सत्र बहाली के एजेंडे पर बुलाया गया था। उस दौरान अन्य मामलों को उठाना उचित नहीं था, लेकिन इसका आशय यह नहीं है कि हमने उन मुद्दों को छोड़ दिया है। हम न केवल सदन के आगामी सत्रों में बल्कि सड़क पर भी इस मुद्दे को उठाएंगे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment