राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Notice To Mp For Death Of Asalam Due To Beaten By Teachers
शिक्षक की पिटाई से असलम की मौत, मुसीबत में मप्र
Dainik Bhaskar News
| Dec 12, 2012, 09:22AM IST

नई दिल्ली। बैतूल में बाल्टी तोडऩे पर दो शिक्षकों की पिटाई से छात्र असलम की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मप्र सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने अखबारों में छपी रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रकाशित रिपोर्ट सही है तो यह छात्रों के मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन है। सरकार को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया गया है। ऐसा ही नोटिस आंध्रप्रदेश सरकार को भी जारी किया गया है। आंध्र के पूर्वी गोदावरी जिले में एक छात्र की अध्यापकों ने पुस्तकों पर जिल्द न चढ़ाने पर डंडों से पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इन राज्यों के शिक्षा सचिवों और संबंधित जिलों के एसपी को भी नोटिस जारी किए गए हैं।









