विज्ञापन
 
 
 
 

आखिर मनीष सिंह को क्यों बनाया यहां का अधिकारी?

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 05:13(10/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
भोपाल। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष सिंह को औद्योगिक केंद्र विकास निगम (एकेवीएन) भोपाल का प्रबंध संचालक बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। अधिकारी व कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सिंह का तबादला आदेश निरस्त नहीं किया गया तो वे शुक्रवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।

गौरतलब है कि बुधवार को भोपाल नगर निगम कमिश्नर सिंह का तबादला बतौर एमडी एकेवीएन इंदौर किया गया था। गुरुवार को यह तबादला आदेश संशोधित कर उन्हें भोपाल एकेवीएन का एमडी नियुक्त कर दिया गया। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव अवनि वैश्य ने सिंह का संशोधित आदेश दोपहर 2 बजे जारी किया। यह जानकारी जब एकेवीएन के अफसरों और कर्मचारियों को मिली तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। शाम होते तक उद्योग विभाग राजपत्रित अधिकारी संघ ने विभाग के प्रमुख सचिव प्रसन्न कुमार दाश को ज्ञापन सौंप कर सिंह का आदेश निरस्त करने की मांग की। संघ का कहना है कि यदि आदेश निरस्त नहीं हुआ तो एकेवीएन में शुक्रवार से सभी अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

संघ का कहना है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर को एकेवीएन का एमडी नहीं बनाया जा सकता। मप्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम मर्यादित कर्मचारी सेवा नियम 1995 में स्पष्ट है कि एमडी का पद उद्योग विभाग के अपर संचालक अथवा संयुक्त संचालक के लिए आरक्षित है। संघ ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव दीपक खांडेकर के समक्ष भी विरोध दर्ज कराया है। इस बीच नगर निगम से सिंह की रवानगी पर कुछ कर्मचारियों ने जश्न मनाया। पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी।

पीएस ने दिया आश्वासन
निगम के एमडी पद पर अवैधानिक तरीके से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति आदेश निरस्त करने के लिए विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र दिया गया है। मांग को लेकर उन्होंने मुख्य सचिव से चर्चा करने का आश्वासन दिया है।
मोहन चतुर्वेदी, अध्यक्ष उद्योग राजपत्रित अधिकारी संघ
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
2 + 7

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment