विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Political Clashes In Mp

कुछ भी कह सकते हैं सरताज

Dainik Bhaskar News | Jul 31, 2012, 05:04AM IST
 
 

भोपाल। प्रदेश के वन मंत्री सरताज सिंह ने यह कहकर पूरी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है कि वन विभाग से ज्यादा जंगलराज दूसरे विभागों में चल रहा है। हालांकि, वन मंत्री की इस तल्ख टिप्पणी पर शिवराज सरकार के मंत्री सीधी टिप्पणी करने से तो बच रहे हैं, लेकिन किसी ने कहा कि वे वनराज हैं कुछ भी कह सकते हैं तो कोई बोला उनके कहे पर गौर किया जाना चाहिए। वन मंत्री सरताज सिंह की टिप्पणी पर मंत्रियों की राय..

उन्हीं के मातहत सारे विभाग

अगर सभी विभागों में जंगलराज है तो फिर सभी विभाग एक तरह से सरताज सिंह जी के मातहत ही हो गए न।
- राघवजी, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री

मैं टिप्पणी नहीं करूंगा

मैं अपने विभाग के अलावा किसी और विभाग को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करता। सरताज सिंह वनराज हैं, कुछ भी कह सकते हैं।
- बाबूलाल गौर, नगरीय प्रशासन मंत्री

समझकर ही कहा होगा

सरताज सिंह जी वरिष्ठ मंत्री हैं, जो भी कहा है सोच समझकर ही कहा होगा।
- नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्य, संसदीय कार्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता

क्यों कहा, इस पर विचार हो

कोई बात तो है। इस पर विचार किया जाना चाहिए कि वन मंत्री ने ऐसी टिप्पणी क्यों की। वैसे व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।
- उमाशंकर गुप्ता, गृह मंत्री

उन्हीं से पूछा जाए क्यों कहा

वन मंत्री के कहे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। उन्हीं से पूछा जाए कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।
- अजय विश्नोई, पशुपालन, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री

उनके निजी विचार होंगे

किसी भी मंत्री के कहे पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। वन मंत्री ने क्यों कहा वे ही जानें, ये उनके निजी विचार हो सकते हैं।
- गौरीशंकर बिसेन, सहकारिता व पीएचई मंत्री
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment