भोपाल। सम्मेलन में मुख्यमंत्री के भाषण के समय पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सो गए। इनमें पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन भी शामिल थे। शाम को नितिन गडकरी के उद्बोधन के समय सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी सो गए। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा को मंच पर बुलाया गया, लेकिन वे नहीं गए। आयोजन समिति के अध्यक्ष सहकारिता मंत्री को बोलने का मौका नहीं दिए जाने को लेकर भी चर्चा रही।