राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
यौन उत्पीड़न के आरोपी रजिस्ट्रार पर जांच के बिंदु तय
Bhaskar News
| Feb 10, 2013, 02:30AM IST

भोपाल। मप्र भोज ओपन यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार आनंद कांबले पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच सोमवार से शुरू होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने कमेटी को जांच के बिंदु सौंप दिए हैं। कमेटी एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर विभाग आगे की कार्यवाही करेगा। गौरतलब है कि भोज यूनिवर्सिटी प्रशासन की कमेटी इस मामले में कांबले को गुरुवार को ही क्लीन चिट दे चुकी है।
रजिस्ट्रार कांबले पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा से की थी। इसके बाद मंत्री ने विभागी के अतिरिक्त संचालक यूसी जैन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इसमें एक्सीलेंस कॉलेज की प्रिंसिपल प्रमिला मैनी, नूतन कॉलेज की प्रिंसिपल शोभना वाजपेयी मारू और एमवीएम की प्रोफेसर मनीषा सिंह शामिल हैं।
श्री जैन का इस बारे में कहना है कि कमेटी को सोमवार तक अपनी रिपोर्ट शासन को देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शनिवार और रविवार को अवकाश होने की वजह से कमेटी अपनी जांच सोमवार से शुरू करेगी। संभवत: शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।








