भोपाल। वसंत पंचमी शुक्रवार के दिन पड़ने से मध्य प्रदेश सरकार के सामने भोजशाला में पूजा और नमाज बिना किसी विवाद के संपन्न कराने की चुनौती है। 2003 में फैले सांप्रदायिक तनाव और उसके बाद हुई हिंसा और 2006 में सरकार के रवैये के कारण हुए विवाद के बाद इस बार शिवराज सरकार हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है।
देश में ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं जो विवादित हैं। ये विवाद कई बार इतने बढ़ गए कि पूरे देश में इसका असर हुआ। 1992 में हुए देशव्यापी दंगे इसका सबसे काला पहलू हैं। आइए स्लाइड्स के माध्यम से जानते हैं देश के ऐसे ही कुछ धार्मिक स्थलों के बारे में जिनके कारण पहले भी देशभर में तनाव और दंगे जैसी स्थितियां उत्पन्न हुई हैं।