विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Ring The Off Ltian Anniversary.

बंद के दौरान बरसी लठियां, हुआ विवाद

1 of 3 Photos
भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश में बढ़ते बाल अपराध के खिलाफ कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार दोपहर तक शहर बंद रहा। बाजारों सहित परिवहन सेवा ठप रहने से लोग परेशान हुए। सीएम हाउस घेरने की कोशिश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया बल प्रयोग।
 
गिरफ्तारी से बढ़ा विवाद
 
बंद के दौरान मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस ने जैसे ही नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की विवाद बढ़ गया। इस दौरान पुलिस ने लाठियां बरसाईं। 
लाठीचार्ज में घायल आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पतालों में भर्ती हैं।
 
 कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा और प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पॉलिटेक्निक चौराहे पर इकट्ठा हुए थे। संघर्ष में पीसी शर्मा, संजीव सक्सेना, गुड्डू चौहान व अन्य घायल हो गए। जेपी अस्पताल में भर्ती प्रदेश कांग्रेस प्रबंध समिति के सदस्य हैदरयार खान ने अस्पताल में ही उपवास शुरू कर दिया है। प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग की है। 
 
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment