राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
भोपाल के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ समारोह, रहमां तुझे सलाम..
Bhaskar News
| Nov 02, 2012, 03:07AM IST

इस दौरान रहमान का साथ दिया गायक राशिद अली, हर्षदीप कौर, श्वेता पंडित, नीति मोहन और रमेश विजय प्रकाश ने। वॉयलिन पर दिलकश धुनों का नजराना पेश किया मशहूर वॉयलिन वादिका ऐन मैरी व टीम ने। वहीं, रहमान की टीम में 14 से अधिक कलाकार तबले, सिंथेसाइजर, गिटार, ड्रम, बांसुरी और वॉयलिन के साथ इस भव्य शाम को संगीत के चरम आनंद पर ले गए। रहमान ने ‘दिल से रे..’ गीत की लंबी तान क्या ली, पूरा लाल परेड मैदान उस तान में खोता गया।
स्टेज के बैक ड्रॉप में एलईडी स्क्रीन पर दृश्यों, भव्य लाइटिंग और इफेक्ट्स से सारा मैदान गुलजार हो उठा। मंच पर सुखविंदर सिंह ने ‘आई लव यू भोपाल’ कहकर ‘मैं रमता जोगी..’ और ‘रात की दलदल है..’ गीत सुनाया।
सुखविंदर ने कहा कि मुझे भोपाल बहुत भाया है, मैं यहां अपना घर जरूर बनाउंगा। इसके बाद, काले रंग की शेरवानी पहने रहमान ने ‘रंग दे बसंती’ फिल्म का ‘लुका-छिपी बहुत हुई..’ गीत गाया। उनके साथ स्क्रीन पर लता मंगेशकर का अक्स उभरा और उनकी रिकॉर्डेड आवाज के साथ रहमान ने यह गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद सितार, गिटार, तबला और ड्रम की फ्यूजन और जुगलबंदी का दौर शुरू हुआ।
इसके बाद रहमान पियानो पर आए और ‘दिल है छोटा सा..’, ‘भारत हमको जान से प्यारा है..’ और ‘रहना तू है जैसा तू..’ जैसी कई पैरोडी बजाईं। एआर ने तमिल में ‘हम्मा-हम्मा..’ गीत और इंग्लिश में ‘हे रोबोट..’ सुनाया। ‘जय हो..’, ‘रूबरू..’ के बाद ‘वंदे मातरम्.’ गीत ने देश भक्ति का माहौल बना दिया।
इससे पहले कृष्ण के जीवन-दर्शन पर आधारित नृत्य नाटिका कृष्णायन में कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी ने 375 कलाकारों के साथ दर्शकों को बांधे रखा।
90x90 फीट के मंच के पीछे 2400 वर्गफीट की एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। ढाई लाख वॉट के साउंड सिस्टम सहित मंच का पूरा सामान 40 ट्रकों में मुंबई से लाया गया था।
फोटो : शानबहादुर
आगे देखिए नृत्य नाटिका कृष्णायन की खास तस्वीरें








