पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा ने शुक्रवार को अशोक विहार स्थित घर पर आत्महत्या कर ली। पिछले साल अगस्त में गीतिका ने भी खुदकुशी की थी। पुलिस ने बताया कि उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि गीतिका की मौत के बाद से वह तनाव में थी।
गीतिका की मां द्वारा खुदकुशी करने के बाद गोपाल कांडा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। गोपाल कांडा और उसकी सहयोगी अरुणा चड्ढा पर अनुराधा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया। गोपाल कांडा की काली करतूतों के तार मध्यप्रदेश से भी जुड़े हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए गोपाल कांडा का मप्र से क्या कनेक्शन है।