लव, सेक्स और धोखा में इनका भी है हाथ! देखिए निजी जिंदगी की चुनिंदा तस्वीरें

भोपाल। शेहला मसूद हत्याकांड में जाहिदा परवेज के अलावा एक और प्रमुख अभियुक्त हैं - सबा फारुखी। सबा जाहिदा की करीबी मित्र हैं और इनपर हत्याकांड में जाहिदा की मदद करने का आरोप है।
सबा की डायरी
हत्याकांड की जांच-पड़ताल के दरम्यान सीबीआई को सबा की एक निजी डायरी हाथ लगी, जिसमें उन्होंने खुद को जाहिदा के प्यार में पागल बताया है। डायरी में सबा ने लिखा है कि मैं जाहिदा के प्यार में पागल हूं। जाहिदा ने मेरी दोस्त की कमी पूरी कर दी है। जाहिदा से मिलने के बाद मेरे दिल की कोई तमन्ना बाकी नहीं रह गई है। जाहिदा से मैं अपना रिश्ता पति-पत्नी की तरह मानती हूं, इसीलिए मैं शादी भी नहीं करना चाहती। जाहिदा के कहने पर मैं कुछ भी कर सकती हूं।
जेल में भी सबा ने खुद को जाहिदा के साथ रखने की गुहार लगाई थी। यही नहीं, उन्होंने इस हत्याकांड में राजनीतिक हाथ होने की बात भी मीडिया के सामने बताई थी।
जाहिदा परवेज की भूमिका
शेहला मसूद हत्याकांड में शबा फारुखी की जिगरी दोस्त जाहिदा परवेज प्रमुख अभियुक्त हैं। जाहिदा का भाजपा विधायक ध्रुव नारायण सिंह के साथ नजदीकी संबंध रहा है। इस बात का खुलासा सीबीआई जांच में हुआ है। जांच के दरम्यान ही यह बात सामने आई थी कि भाजपा विधायक से शेहला की बढ़ती नजदीकियां जाहिदा को मंजूर नहीं थी। इसी कारण शेहला मसूद की हत्या करवा दी गई और सबा ने इसमें जाहिदा का साथ दिया। हालांकि अभी तक यह बात पूरी तरह से प्रमाणित नहीं हो पाई है।
तस्वीरों में देखिए सबा की निजी जिंदगी के कुछ पल। ये तस्वीरें सबा के फेसबुक एकाउंट से ली गई हैं।






