विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Singroli CM Ajay Singh

मेरे साथ सड़क मार्ग से सीधी से सिंगरोली चलें सीएम : अजय सिंह

Bhaskar News | Feb 21, 2013, 04:13AM IST
 
 

भोपाल. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि आप मेरे साथ एक बार सड़क मार्ग से सीधी से सिंगरोली तक चलें, सड़कों की हालत का अंदाजा लग जाएगा।
 
आप तो सीधी तक ट्रेन अथवा हवाई जहाज से आते हैं और फिर हेलीकॉप्टर से सिंगरोली जाते हैं। इसलिए सड़क की हालत आपको पता नहीं है।  नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से यह बात विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी के चेंबर में कही।
 
हालांकि मुख्यमंत्री ने जवाब में कोई टिप्पणी नहीं की। दरअसल, दोनों नेता प्रदेश में पिछले दिनों ओला वृष्टि से चौपट फसल पर सदन में चर्चा कराने को लेकर आपसी सहमति बनाने की चर्चा के लिए आए थे। इसलिए सड़क का मुद्दा आगे नहीं बढ़ा।  कांग्रेस विधायकों ने धारा 139 के तहत ओला वृष्टि पर चर्चा कराने के लिए अध्यक्ष को सूचना दी थी। 
 
मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद अध्यक्ष ने विधानसभा के प्रमुख सचिव राजकुमार पांडे को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि पर चर्चा का 22 फरवरी की कार्यसूची में समय निर्धारित कर लें। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा और स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस भी मौजूद थे।  
 
पटवा, सकलेचा की थी प्रशासन पर पकड़ 
 
अजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में कहा कि बीजेपी के दो मुख्यमंत्री वीरेंद्र सकलेचा और सुंदरलाल पटवा ऐसे हुए हैं, जिनकी प्रशासन पर मजबूत पकड़ थी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सीएम बनने के तत्काल बाद प्रशासन में कसावट लाई जाए, तभी पकड़ मजबूत बनती है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment