भोपाल। अपने निधन से कुछ अरसा पहले ही शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने सुषमा स्वराज को एनडीए गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त करार दिया था। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को भी सुषमा में पीएम बनने की पूरी काबिलियत नजर आ रही है।
अगर 30 साल पहले सेना में महिलाओं की एंट्री प्रतिबंधित नहीं होती तो देश को एक सैन्य अफसर तो मिलता, लेकिन वह बड़े लीडर से वंचित हो जाता। यहां बात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज की हो रही है। एक समय सुषमा अंबाला के एसडी कॉलेज की बेस्ट एनसीसी कैडेट हुआ करती थीं।
साल भर पहले ही उन्होंने अपने जमाने की उस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। सुषमा आर्मी ज्वॉइन करना चाहती थीं, लेकिन उस समय आर्मी में महिलाओं को अनुमति नहीं मिलने के कारण वे अपने इस सपने को पूरा करने से वंचित रह गईं। इसीलिए एक टिप्पणीकार कहते हैं कि सुषमा आर्मी तो ज्वॉइन नहीं कर पाईं, लेकिन अपने राजनीतिक भाषणों में ‘गोला-बारूद’ का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकती हैं। यही वजह है कि सुषमा के विरोधियों की पहली कोशिश हमेशा उनके प्रहार से खुद को बचाने की होती है, लेकिन सुषमा का यह आक्रामक स्वरूप केवल उनके भाषणों तक ही सीमित है।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज की क्या है पसंद, कैसा है स्वभाव, जिंदगी से जुड़ी और भी कुछ रोचक बातें जिनसे आप हो सकते हैं अनजान, तस्वीरों के जरिए जानिए यह सब कुछ...