राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
...और सड़क पर बिखर गई परीक्षा की कॉपियां
जाहिद मीर
| Aug 20, 2012, 05:46AM IST

मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल की हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होने वाली हैं। इसी की तैयारी के सिलसिले में परीक्षा की कॉपियां संबंधित सेंटर्स पर पहुंचाने के लिए शनिवार को बोर्ड ऑफिस लाई जा रही थीं। ऑफिस के गेट के ठीक सामने कॉपियों से लदा टैम्पो पलट गया, जिससे सारी कॉपियां सड़क पर बिखर गईं। अधिकारियों की लापरवाही ऐसी कि बरसात के मौसम में कॉपियों खुले टैम्पो में लाई जा रही थीं, जबकि परीक्षा संबंधित सामग्रियां अति गोपनीय मानी जाती हैं।








