राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
आरजीपीवी का यूआईटी चौथी पसंद
bhaskar news
| Jul 22, 2012, 06:23AM IST
संचालक तकनीकी शिक्षा (डीटीई) अरुण नाहर ने बताया कि बीई में दाखिले के लिए करीब 57 हजार से ज्यादा छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए थे। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों द्वारा कोर्स और कॉलेज च्वाइस लॉकिंग में सबसे ज्यादा च्वाइस जीएसआईटीएस इंदौर के कोर्सेस के लिए लॉक हुई हैं।
इसके बाद इंदौर के ही देवी अहिल्याबाई विवि के इंजीनियरिंग अध्ययनशाला और तीसरे स्थान पर जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज उम्मीदवारों की प्राथमिकता में शामिल रहा है। डीटीई श्री नाहर ने बताया कि प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों की संबद्धता देने वाले आरजीपीवी का इंजीनियरिंग डिर्पाटमेंट च्वाइस लॉकिंग रिपोर्ट में चौथे स्थान पर रहा है।
दूसरी सूची जल्द
इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग में शामिल हुए उम्मीदवारों के कॉलेज आवंटन की दूसरी सूची जल्द जारी होगी। इस सूची में 45 हजार छात्रों को मेरिट के अनुसार सीट और कॉलेज आवंटित किया जाएगा। डीटीई श्री नाहर ने बताया कि पहली सूची में 5 हजार छात्रों को सीटें आवंटित की गई थीं। सभी को एक सप्ताह के भीतर कॉलेज में एडमिशन लेने के निर्देश दिए गए हैं।








