भोपाल। वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में लगा था। इतना ही नहीं अबतक वनडे क्रिकेट में दो बार ही 200 से अधिक रनों की पारी खेली गई। दोनों ही ऐतिहासिक पारियां मध्यप्रदेश की धरती पर लगीं।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर ने अपने करियर की सबसे बड़ी वनडे पारी मध्यप्रदेश की धरती पर आज के ही दिन खेली थी। 24 तारीख सचिन के लिए बेहद खास है। क्रिकेट के भगवान का जन्म भी 24 तारीख को हुआ था। भारत-दक्षिण अफ्रिका सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की।
मास्टर ब्लॉस्टर ने पारी की शुरुआत से ही अफ्रीकी गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी और जब भारतीय पारी का अंत हुआ तो भारत ने 401 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। सचिन 147 गेंदों का सामन करके 200 रनों पर नाबाद थे।
आगे की स्लाइड्स में जाने सचिन के वनडे करियर के कुछ यादगार छड़ों के बारे में