विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> The Negligence Of A Driver, Two Innocent Victims Dad To Pay

दो मासूमों पर कहर ढा दिया एक ड्राइवर की लापरवाही ने

1 of 2 Photos

ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड पर एक प्राइवेट स्कूल के परिसर में एक बस से उतर रहे दो छात्रों को दूसरी स्कूल बस ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत होने पर एक छात्र को मेस्कॉट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उसकी स्थिति में सुधार आया। घटना गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे की है।

ग्वालियर ग्लोरी स्कूल की बस नंबर-4 से दर्पण कॉलोनी में रहने वाले एजी ऑफिस के असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पीके श्रीवास्तव का बेटा उत्कर्ष (15) तथा गायत्री विहार में रहने वाले नारकोटिक्स इंस्पेक्टर पीके दीक्षित  का बेटा यश (12) स्कूल जाता है। उत्कर्ष हाईस्कूल का और यश कक्षा सातवीं का छात्र है। गुरुवार की सुबह 8.20 बजे दोनों ही छात्र बस में बैठकर स्कूल के लिए रवाना हुए। इस बस में लगभग तीस छात्र सवार थे। लगभग नौ बजे बस स्कूल पहुंच गई। सभी छात्र एक-एक कर बस से उतर गए थे।

बाद में यश और उत्कर्ष ही बस से उतरे। यश आगे जा रहा था और उत्कर्ष उसके पीछे था। अचानक स्कूल परिसर में खड़ी बस क्रमांक आरजे 01 जी 3594 के ड्राइवर ने बस स्टार्ट कर दी। बस स्टार्ट करते ही उसका बस से नियंत्रण हट गया और बस ने उत्कर्ष तथा यश को चपेट में ले लिया।

 


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment