विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Then Who Is Responsible

...तो कौन होगा जिम्मेदार? बोले अधिकारी

Dainik Bhaskar News | Dec 12, 2012, 05:49AM IST
 
 


भोपाल। राजधानी में होने वाले पुतला दहन प्रदर्शन खतरनाक साबित हो रहे हैं। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर मंगलवार को एमपी नगर टीआई को लाइन अटैच करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला जला रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी हो गई। इसमें एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से झुलस गया। कुछ दिनों पूर्व भी इस तरह के एक प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसने से बच गए थे। सवाल उठ रहा है कि ऐसे में यदि कोई हादसा हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा?

बोले अधिकारी

यदि पुतला जलाने के दौरान दुर्घटना होने की आशंका बन रही है तो इस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने पर विचार करेंगे। इसके लिए पहले पुलिस अफसरों से चर्चा करेंगे।
निकुंज श्रीवास्तव, कलेक्टर

देश में लोकतंत्र है और यहां विरोध के सबके अपने अलग तरीके हैं। हमारा मकसद कानून व्यवस्था को काबू में करना रहता है। इसके लिए हमारे पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी रहते हैं।
योगेश चौधरी, डीआईजी भोपाल

इनका अलग ही तर्क
पुतला दहन राजनीतिक विरोध का एक आंदोलन है। प्रशासन बेवजह हस्तक्षेप करता है, जिसमें संघर्ष के कारण दुर्घटना की आशंका पैदा होती है। प्रशासन को सीएम ने आदेश दे रखा है कि किसी भी स्थिति में उनका (सीएम का) पुतला नहीं जलना चाहिए।
पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष

॥पुतला दहन जैसे आंदोलनों पर भाजपा नेतृत्व ने प्रतिबंध लगा दिया है। भाजपा ऐसे आंदोलनों में विश्वास करने वाला राजनीतिक दल नहीं है, विरोध के अन्य तरीके भी हैं।
आलोक शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment