भोपाल। ‘भोपाल की हवा काफी शुद्ध है। यहां योग करने का अनुभव सबसे अलग है। यह काफी स्पेशियस सिटी है। हमारी यूनिट के कुछ लोगों को ब्रेक मिला था लेकिन वे मुंबई नहीं गए। उन्होंने भोपाल में ही रहकर एंजॉय करने का फैसला लिया। ऐसी ही एक और सिटी है न्यूयार्क.. जहां इस तरह का अनुभव मिलता है।’
यह अपडेट्स हैं महानायक अमिताभ बच्चन के ऑफिशियल ब्लॉग के, जो उन्होंने यहां रविवार को फिल्म ‘सत्याग्रह’ की शूटिंग के बाद पोस्ट किए। रविवार को फिल्म के कुछ पार्ट एमपी नगर जोन-1 के विद्या भवन और द रॉयल मैरिज गार्डन में शूट किए गए।
आइए आगे की स्लाइड्स में देखें भोपाल शहर के कुछ खूबसूरत नजारे