भोपाल। गैजेट्स में वर्ष 2011 में आई क्रांति का दौर वर्ष 2012 में भी जारी रहेगी। नए वर्ष में जहां कंपनियां नए गैजेट्स को स्लिम करने के साथ ही क्वालिटी और फीचर बढ़ाने पर जोर दे रही है। वहीं एप्पल को मात देने के लिए इस बार अन्य कंपनियों ने ऐसे गैजेट्स को मार्केट में उतारने की तैयारी की है जिनमें यूजर्स और अधिक एप्लीकेशन का आनंद ले सकें।
वर्ष 2012 में लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र सबसे सस्ता टैबलेट पीसी ‘आकाश’ है। मार्केट से जुड़े जानकार बताते हैं कि अब लोगों की परचेसिंग पावर बढ़ी है। ऐसे में बीते वर्ष महंगे गैजेट्स की डिमांड अधिक रही थी। इसे देखते हुए इस वर्ष यह मार्केट और बढ़ने की संभावना है।
ब्लैकबेरी के नए फोन ब्लैकबेरी फोन रखने के शौकीन लोगों के लिए कंपनी जल्दी ही 9900 और 9930 नाम के दो नए फोन लॉन्च करने जा रही है। इन फोन में 2.8 इंच की वीजीए टच स्क्रीन लगाई गई है, जिसमें 640 बाई 480 के रेजोल्यूशन की व्यवस्था है।
‘आकाश’ इस वर्ष हाथ में इस साल में शहर के विद्यार्थियों के हाथों में सबसे सस्ता टैबलेट पीसी आकाश होगा। इसकी कीमत मात्र एक हजार रुपए होगी। वहीं मार्च 2012 में ‘आकाश-2’ लांच होगा। इसके आने के बाद हम दुनिया के हर देश को टैबलेट सप्लाई करने वाले एकमात्र देश बन जाएंगे।
अपग्रेड होंगे आइसक्रीम सैंडविच सैमसंग गैलेक्सी नोट और गैलेक्सी एस-2 फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इन दोनों हैंडसेट को आइसक्रीम सैंडविच (एंड्रॉयड 4.0) का अपग्रेड मिलेगा। गैलेक्सी आर, गैलेक्सी टैब 7, टैब 10.1, 8.9, 7.7 के लिए भी बाद में अपग्रेड आने की खबर है।
आएगा विंडो 9.0 वर्जन बीते साल माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 8 पेश किया था।विंडोज फोन ने स्मार्टफोन मार्केट में अच्छी पैठ बना ली है, ऐसे में कंपनी इस वर्ष विंडोज-9 टैबलेट को नए वर्ष में लॉन्च करने जा रही है। एप यूजर्स के लिए यह एक शानदार तोहफा साबित हो सकता है।
लैपटॉप में अल्ट्राबुक्स लैपटॉप के घटते मार्केट को देखते हुए इस वर्ष लैपटॉप से जुड़ी कंपनियां 2012 में नई जेनरेशन की अल्ट्राबुक्स उतारने की तैयारी में है। इस वर्ष आने वाले अल्ट्राबुक बेहद स्लिम और कम वजन के लैपटॉप होते हैं जिनमें बैटरी की खपत कम होती है और परफॉर्मेस भी सुपर फास्ट होती है।
एप्पल बदलेगा लाइफ स्टाइल एप्पल अपने 55 और 77 इंच टेलीविजन के साथ एक बार फिर सबको हैरत में डालने की तैयारी में है। एप्पल इस वर्ष संगीत, टीवी शो और फिल्में जोड़ने जा रहा है। इस टीवी पर हर तरह की एप्लिकेशंस तो चलेंगे साथ ही ऑन डिमांड वीडियो और सांग भी सुन सकेंगे।
गूगल के टैबलेट गूगल कंपनी भी नए साल में अपने टैबलेट मार्केट में लेकर आ रही है। एप्पल के मार्केट में बढ़ते दबदबे को देखते हुए गूगल ने यह कदम उठाया है। बीते वर्ष गूगल ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड से आई फोन को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है।