भोपाल। 8 मार्च को महिला दिवस है। महिला दिवस के अवसर पर dainaikbhaskar.com अपने पाठकों के लिए मध्य प्रदेश की ऐसी महिलाओं की कहानी बताने जा रहा है जिन्होंने सारी दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस कड़ी में आज हम आप को बताने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की पहली और अब तक की एक मात्र महिला मुख्यमंत्री के बारे में कुछ खास बातें। उनके राजनीतिक कॅरियर के उतार-चढ़ाव और उनकी निजी रुचि के बारे में...
3 मई 1959 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जन्मी उमा भारती एक विवादित और तेजतर्रार नेत्री के रूप में जानी जाती हैं। अल्पआयु में ही उमा का रुझान धर्म की ओर था। हालांकि उनके पिता नास्तिक थे। उमा के जीवन में दो महिलाओं ने बहुत अहम योगदान रहा है।
पहली साध्वी ऋतम्भरा और दूसरी राजमाता विजयाराजे सिंधिया। उमा ने अपनी राजनैतिक यात्रा ग्वालियर की राजमाता विजयराजे सिंधिया के संरक्षण एवं देख रेख में ही शुरू की। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके बाद ही उमा भाजपा और राष्ट्रीय राजनीति में तेजी से उभरीं।
आइए तस्वीरों के जरिए जानें उमा और उनके राजनीतिक करियर के बारे में, साथ ही देखते हैं उमा भारती की कुछ बेहद खास तस्वीरें