विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Catchment Area Of The Upper Lake In Bhopal Lifelin

..ताकि लाइफलाइन बना रहे बड़ा तालाब

भास्कर न्यूज | Sep 09, 2012, 01:43AM IST
 
 

भोपाल. भोपाल की लाइफलाइन माने जाने वाले बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर निगम के अमले ने शनिवार को भदभदा क्षेत्र में तालाब के डूब क्षेत्र (फुल टैंक लेवल के भीतर) में बनाई गई झुग्गियों को तोड़ा। इस दौरान लोगों ने विरोध कर हंगामा किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद माहौल शांत हो गया।

पूरी झुग्गी बस्ती ही हटेगी

कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम ने अभी सिर्फ तालाब से सटी झुग्गियों को ही तोड़ा है। लेकिन जल्द ही यहां सर्वे कर पूरी झुग्गी बस्ती को ही हटाया जाएगा। दरअसल, यह झुग्गीबस्ती तालाब के डूब क्षेत्र के 50 मीटर के दायरे में बनाई गई है।

वीडियोग्राफी से निरीक्षण

निगम कमिश्नर श्रीवास्तव ने बताया कि तालाब के फुल टैंक से 50 मीटर की दूरी तक के क्षेत्र की वीडियोग्राफी पूरी हो गई है। अब इसका निरीक्षण कर अतिक्रमण वाले क्षेत्रों का अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद यहां अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- सतीश टेवरे
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment