राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मोबाइल पर पापा से बात करानी चाही तो पिटाई कर दी!
Bhaskar News
| Feb 24, 2013, 14:40PM IST

भोपाल। हेलमेट को लेकर शनिवार दोपहर न्यू मार्केट इलाके में भाजपा नेता और ट्रैफिक टीआई के बीच विवाद हो गया। भाजपा नेता का आरोप है कि हेलमेट नहीं होने पर टीआई और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, टीआई का कहना है कि हेलमेट न लगाने पर जब उन्हें रोका गया तो वे अभद्रता कर सस्पेंड कराने की धमकी देने लगे। उधर भाजपा नेता की गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता से नजदीकी के चलते पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक टीआई को ही हटाने के आदेश दे दिए।
भाजपा के जिला मंत्री रामेश्वर राय दीक्षित के बेटे व भाजपा के नेहरू नगर मंडल उपाध्यक्ष रावेंद्र राय दीक्षित के अनुसार वे शनिवार सुबह अपेक्स बैंक के सामने से गुजर रहे थे, तभी वाहन चैकिंग कर रहे टीआई दिलीप सिंह परिहार व अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका।
उन्होंने टीआई को परिचय बताकर पापा से उनकी बात करानी चाही। इससे वे नाराज हो गए। उन्होंने मोबाइल फोन फेंक दिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद वहां मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें पीटा। जेपी अस्पताल के केजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ. जीआर मैहर ने रावेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर, टीआई ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मारपीट की बात से इनकार किया है।
आईजी मिलने पहुंचे नेता से
जेपी अस्पताल में भर्ती रावेंद्र से मिलने आईजी संजय झा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने विवाद के बारे में जानकारी ली। रावेंद्र ने आईजी से सवाल किया कि पुलिस उनका कसूर बताए? मैं तो उन्हें चालान के रुपए देने को भी तैयार था, लेकिन उन्होंने तो गाड़ी की चाबी निकालकर मारपीट शुरू कर दी। रावेंद्र सरकारी निर्माण कार्यो की ठेकेदारी भी करते हैं।
एएसपी ट्रैफिक करेंगी मामले की जांच
नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग के बाद मामले की जांच एएसपी ट्रैफिक मोनिका शुक्ला को सौंपी गई है। जल्द से जल्द जांच पूरी कर उन्हें यह बताना है कि विवाद किन परिस्थितियों में हुआ। उधर, आनन-फानन में टीआई परिहार को न्यू मार्केट बीट से हटा दिया गया है। डीआईजी डी श्रीनिवास वर्मा के मुताबिक जांच पूरी होने तक टीआई को एसपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।









