विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Jabalpur >> Woman Geting Shame With Adult Sms

महिला के मोबाइल पर एक ऐसा SMS, जिसे देख वह शर्म से पानी-पानी हो गई

Dainik Bhaskar News | Jun 17, 2012, 00:24AM IST
 
 


जबलपुर। झूमा-झपटी में युवती को चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने फरार हुए युवक व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि थाने पहुंचकर दुर्गा चौक झिन्ना मोहल्ला निवासी रंजना (बदला हुआ नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इन्द्र कुमार जैन के घर पर काम करती थी। बीच में उसने उसके घर का काम छोड़ दिया। काम छोड़ने की बात पर इन्द्र कुमार उसके मोबाइल पर अश्लील एसएमएस किया। वह एसएमएस इतना गंदा था कि पढ़ते ही काफी लज्जित हो गई।

यही नहीं, एसएमएस करने के बाद वह उसे डराने-धमकाने लगा था, जिस पर उसने हनुमानताल थाने में इसकी शिकायत की थी।

शिकायत पर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इन्द्र कुमार ने पुन: उसके नये मोबाइल नम्बर का पता लगा लिया और केस वापस लेने के लिये धमकी देने लगा। जब वह 14 जून को अपनी सहेलियों के साथ जा रही थी तभी सैय्यद बाबा की मजार के पास इन्द्र कुमार अपने साथियों के साथ मिल गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर इन्द्र ने उसके साथ जमकर झूमा-झपटी कर दी, जिससे उसकी चूड़ियां टूट गईं। भीड़ जमा होने पर वह केस वापस लेने की धमकी देकर भाग निकला।

अश्लील इशारे कर भागा पड़ोसी

केन्ट थाने की पुलिस ने बताया कि थाने पहुंचकर सौनिक सोसायटी हितकारणी कॉलेज के पास सुअरकोल निवासी अनुपमा (बदला हुआ नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पुत्री के साथ रहती है। उसके घर में गार्डन बना हुआ है। शाम के समय गार्डन पहुंची तो देखा कि केले के पेड़ व अन्य पौधे टूटे हुए थे। जिसके संबंध में आसपास के लोगों से पूछने पर पड़ोस में रहने वाला साकेत कुमार सिंह आया और गाली-गलौज करने लगा, उसने विरोध किया तो अश्लील इशारे करते हुए साकेत उसके सामाने अर्धनग्न हो गया और वहां से भाग निकला।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment