'10 साल से भाई बिस्तर पर पड़ा है, मुझे दे दो इच्छामृत्यु'
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 04:52(10/02/12)
खरगोन। 10 साल से भाई बिस्तर पर पड़ा है। जो भी जमा पूंजी थी इलाज में खर्च कर दी। अब न इलाज के लिए पैसे है न खाने को। या तो मेरे भाई का इलाज करा दो या हम दोनों को इच्छामृत्यु दे दो। सनावद की होलकर कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली हेमा जैन (40) ने यह फरियाद मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में की।
उसने कहा, अब जिंदा रहना मुश्किल हो गया है, इसलिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर दोनों के लिए इच्छामृत्यु की मांग की। दिलीप की बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर दो लाख रुपए तक खर्च बता रहे हैं। सरकार से कुछ मदद मिल जाए इसके लिए वह अफसरों से लेकर विधायक तक मिली, लेकिन अब तक रेडक्रास से मात्र 15 हजार रुपए ही मिल सके। राज्य बीमारी सहायता में भी राशि नहीं मिल पाई। दरअसल राज्य बीमारी सहायता योजना में कैंसर, ट्यूमर, शल्य चिकित्सा, हड्डी बदलना आदि बीमारी के पीड़ितों को सहायता मिल सकती है, लेकिन इसमें लकवा शामिल नहीं है।