विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Yagya For Mansoon

बारिश के लिए अब यज्ञ और सामूहिक प्रार्थना

Dainik Bhaskar News | Jul 21, 2012, 05:44AM IST
 
 

भोपाल। राजधानी समेत प्रदेश भर में औसत से कम बारिश होने से चिंतित लोगों ने अब इंद्र देव को प्रसन्न करने हवन-पूजन और प्रार्थना करनी शुरू कर दी है। अच्छी बारिश के लिए कई जगह लोग टोने-टोटके तक करने लगे हैं।

शिवाजी नगर के सिद्धेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार को नियमित पूजा-आरती के बाद पं. धर्मेंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में इंद्र देव को प्रसन्न करने पर्जन्य यज्ञ किया गया। हवन कुंड के चारों ओर रखे जल से भरे पात्र में बैठे यजमान व अन्य लोग वर्षा संबंधी मंत्र, पर्जन्यो अभि बरखतु: स्वाहा आदि पढ़ते हुए आहुतियां दे रहे थे। बाद में सभी ने बादलों की ओर मुख कर इंद्रदेव से झमाझम बारिश के लिए सामूहिक प्रार्थना की और श्रीफल फोड़ा। पं. शास्त्री ने बताया कि इसके बाद भी जल्द बारिश नहीं हुई तो शिव प्रतिमा को जल में डुबा कर रखा जाएगा।

इंद्रदेव को रिझाने सावन के गीत गाए: इसी तरह दुर्गा चौक तलैया स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में बारिश की प्रार्थना के साथ भगवान राधा-कृष्ण की महा आरती व भजन किए गए। नेवरी स्थित काल भैरव मठ में दोपहर एक बजे कई भक्तों ने काल भैरव की पूजा कर बारिश के लिए सामूहिक प्रार्थना व शाम को भजन-कीर्तन किए। बालिकाओं ने इंद्रदेव को रिझाने के लिए सावन के गीत गाए।

अखंड रामायण पाठ: संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालु झमाझम बारिश के लिए शनिवार दोपहर एक बजे आदर्श नौ दुर्गा मंदिर टीटी नगर में रामचरित मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ करेंगे। संगीतमय रामायण पाठ कर्णधार मानस मंडल के तत्वावधान में होगा। दोपहर एक बजे बारिश के लिए सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। इसके पूर्व मंदिर में सुबह 8 बजे भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक कर अच्छी बारिश की प्रार्थना के साथ किया जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment