विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> Zahida S Husband Will Give Divorce

इन मोहतरमा ने किया इतना बड़ा 'गुनाह', पति भी छोड़ेगा साथ

अभिषेक दुबे | Apr 16, 2012, 11:25AM IST
 
 


भोपाल। शेहला हत्याकांड की आरोपी जाहिदा को उसके पति असद परवेज तलाक देने जा रहे हैं। असद का कहना है कि वे यह कदम अपने परिजनों व समाजके दबाव के चलते उठा रहे हैं। हालांकि उनकी मर्जी जाहिदा को तलाक देने की नहीं है, लेकिन अब मजबूरी है।
 
असद ने दैनिक भास्कर को बताया कि लंबे समय से उनके परिजन जाहिदा को तलाक देने के लिए कह रहे हैं। अब समाज के वरिष्ठ लोग भी तलाक के लिए दबाव बना रहे हैं। असद फिलहाल, वे मुंबई में हैं, बुधवार को वापस भोपाल लौटेंगे। इसके बाद वे अपने वकील से चर्चा कर कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन देंगे। असद का कहना है कि भोपाल में रहने वाले समाजके लोगों के जरिए उन्हें बुरहानपुर बुलाया था। बुरहानपुर में बात नहीं बनने पर वे मुंबई पहुंचे हैं, लेकिन वहां भी बात नहीं बन पा रही है। भोपाल के आमिल जोहेर भाई का कहना है धर्मगुरु (सैयदना बुरहानुउद्दीन साहब) का हुक्म उनके जरिए ही आता है, लेकिन उनका कोई हुक्म नहीं आया है। यदि असद उनसे संपर्क करते हैं तो वो तलाक नहीं होने देने के लिए प्रयास करेंगे।
 
बेटियों की जिद में दिया था मोबाइल फोन
 
सूत्रों के मुताबिक इंदौर जेल में सबा से मिले मोबाइल फोन के मामले में सीबीआई को अहम सुराग हाथ लगा है। दोनों मोबाइल फोन असद ने ही सबा को दिए थे। असद की बेटियों ने अपनी मां से बात करने की जिद की थी। इसी कारण असद ने इंदौर कोर्ट में पेशी के बाद सबा को मोबाइल फोन दिए थे। इस बारे में असद का कहना है कि सीबीआई जब उनसे इस संदर्भ में पूछताछ करेगी तो वे अपना पक्ष रखेंगे।
 
ऑफिस में लगाओ दो प्राइवेट गार्ड
 
सीबीआई अधिकारियों ने असद से कहा है कि जब तक कोर्ट में चार्जशीट फाइल नहीं हो जाती, तब तक वो जाहिदा के एमपी नगर स्थित ऑफिस में दो प्राइवेट गार्ड लगा दें। हालांकि असद ने सीबीआई से स्पष्ट कहा है कि वो गार्ड नहीं लगाएंगे। ऑफिस फिलहाल सीबीआई के कब्जे में है। वहां एसएएफ के जवान तैनात हैं।
खाकी पहना यह शख्स नेता संग मिल दे रहा था घिनौने कारनामों को अंजाम

 

प्रीपेड हो या पोस्टपेड, कहीं लग तो नहीं रहा आपको चूना?

 

देखा है ऐसा 'चमत्कार'...एक ही पेड़ की जड़ में आलू, डाल में टमाटर

 

'मैं कभी जीत नहीं पाया...मम्मी-पापा का ख्याल रखना'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment