विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Actress Hejal Broke Bond

अभिनेत्री हेजल ने तोड़ा करार, होगी एफआईआर

Dainik Bhaskar News | Dec 12, 2012, 06:26AM IST
 
 


ग्वालियर। ग्वालियर कार्निवाल के उद्घाटन समारोह में एग्रीमेंट के बावजूद प्रस्तुति न देने पर फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच के खिलाफ ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल ने प्रकरण दर्ज कराने का निर्णय लिया है। काउंसिल हेजल की वादा खिलाफी से सख्त नाराज है।  उसने कहा कि मंगलवार को भी उनके आने का इंतजार किया गया लेकिन वे नहीं आई।  हालांकि कार्निवाल के इवेंट मैनेजर के. सुरेश वरन प्रकरण दर्ज कराने से पहले मुंबई जाकर संबंधित इवेंट कंपनी से चर्चा करेंगे।

कार्निवाल के रंगारंग आगाज के मौके पर हेजल कीच को अपनी प्रस्तुति देनी थी। इसके लिए रविवार को वे ग्वालियर आईं, लेकिन उनका लगेज फ्लाइट में ही छूट गया। वे बैजाताल के मंच पर तो गईं, लेकिन डांस के लिए जरूरी पोशाक न होने की बात कहकर लौट आईं। इससे उपस्थित लोगों को खासी निराशा हुई।


हालांकि ग्वालियर आने के बाद आयोजकों ने हेजल को मॉल ले जाकर ड्रेस पसंद करने को कहा लेकिन  वहां उन्हें डांस के हिसाब से ड्रेसेज नहीं मिल पाईं। सोमवार को सुबह हेजल दिल्ली रवाना हो गईं। इस बीच कार्निवाल के इवेंट मैनेजर के. सुरेश ने मुंबई की टेलेंट एंड बियांड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से इस मामले में चर्चा की। हेजल की प्रस्तुति के लिए इस कंपनी से ही एग्रीमेंट किया गया था। इसके लिए कंपनी ने लगभग छह लाख रुपए की राशि मांगी थी। एग्रीमेंट के मुताबिक उन्हें तीन गानों पर अपनी प्रस्तुति देनी थी।

चर्चा के दौरान मुंबई की कंपनी ने बताया कि मंगलवार को हेजल दोबारा ग्वालियर पहुंचेंगी और प्रस्तुति देंगी। इस पर आयोजकों ने एक बार फिर उनके कार्यक्रम की घोषणा कर दी लेकिन मंगलवार दोपहर को ही उन्हें सूचना मिली कि वे ग्वालियर नहीं आ रही हैं। इससे नाराज काउंसिल के सचिव ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया। काउंसिल इस हद तक नाराज है कि यदि सुरेश वरन ने हेजल या मुंबई की कंपनी के खिलाफ मामला कायम नहीं कराया तो काउंसिल उनके खिलाफ भी कानूनी  कार्रवाई कर सकती है।

इवेंट मैनेजर को निर्देश दिए हैं

हेजल कीच को मंगलवार को प्रस्तुति देना थी, लेकिन उनके न आने से लोगों को निराशा हुई है। इस मामले में कार्निवाल के इवेंट मैनेजर को उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- वेदप्रकाश, नगर निगम कमिश्नर

हेजल कीच की प्रस्तुति न होने के मामले को लेकर मैं बुधवार को मुंबई जा रहा हूं। एक बार इस मामले में बात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
- के. सुरेश वरन, इवेंट मैनेजर

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment