विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Age Proof Required For Free Travell

मुफ्त यात्रा के लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी, बुजुर्ग परेशान

Dainik Bhaskar News | Dec 03, 2012, 07:05AM IST
 
 


ग्वालियर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा भले ही मुफ्त में हो रही हो, लेकिन फार्म के साथ आय प्रमाण-पत्र जरूरी करने से बुजुर्गों की परेशानी व खर्च बढ़ा है। इसी कारण बुजुर्ग फार्म जमा नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अब इस बात की भी चिंता सता रही है कि कहीं ऐसा न हो लॉटरी में नंबर न आए और आय प्रमाण-पत्र का खर्च भी बेकार चला जाए।

तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए जिले में 950 फार्म बांटे जा चुके हैं। अभी यह काम सात दिसंबर तक चलेगा। मतलब साफ है कि इतने ही फार्म और बांटे जाएंगे। दूसरी तरफ जमा हुए फार्मों की संख्या देखें तो यह बहुत कम है। शनिवार तक 135 फार्म ही जमा हुए हैं। यात्रा में शामिल होने के इच्छुक एक बुजुर्ग महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि आय प्रमाण-पत्र के लिए दो दिन से परेशान हैं। गोरखी के दलाल डेढ़ सौ रुपए मांग रहे हैं। ठीक ऐसी ही बात जीएस परमार ने कही। इस तरह के कई बुजुर्ग हैं, जो आय प्रमाण-पत्र न होने से फार्म नहीं भर पा रहे हैं।

और क्या है खास

- शनिवार तक सभी छह स्थानों पर 135 फार्म जमा हो चुके हैं।
- कुछ फार्म में आय का प्रमाणीकरण नहीं है, ये निरस्त हो सकते हैं।
- फार्म लेने व जमा करने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर है।
- जगन्नाथपुरी की यात्रा 21 से 26 दिसंबर के बीच होगी।
- ग्वालियर से 438, भिंड से 369, दतिया से 172 के यात्री शामिल होंगे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment