बाबा रामदेव से सिर्फ इतना पूछा, 'रामलीला मैदान से क्यों भागे'

भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड में बाबा रामदेव के योग शिविर में एक शख्स की जमकर पिटाई की गई। बाबा के समर्थक उस शख्स को घसीटते हुए ले गए। उसके बाद पुलिसवालों ने भी उस शख्स की पिटाई की।
पिटने वाले आशुतोष परिहार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल उस पर कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि परिहार ने बाबा रामदेव से तीखे सवाल पूछे जिसके बाद बाबा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
आशुतोष ने सभा में बाबा रामदेव से पूछा कि वो 4 जून 2011 को महिलाओं के कपड़े में दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से क्यों भागे थे? इसके बाद रामदेव के समर्थकों ने उसको रोकने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया।
लेकिन भिंड के एसपी केडी सोनाकिया का कहना है कि आशुतोष योग शिविर के दौरान बाबा रामदेव के मंच पर जाना चाह रहा था। पुलिस के रोकने पर भी वह नहीं मान रहा था। अंत में जब बाबा स्टेज से नीचे उतरे तो परिहार ने बाबा से सवाल पूछे। इस पर बाबा और वहां मौजूद लोगों ने आशुतोष को समझाया। लेकिन वह समझाने वालों को ही डांटने लगा। तब वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
'प्रमोशन पाकर बीहड़ से दिल्ली पहुंच गए डकैत'
हैलो डार्लिंग कहकर बुलाया और जब डार्लिंग पहुंची तो...
ट्रैफिक हवलदार ने रोका रास्ता, साहब को आया गुस्सा और फिर...
पत्नी के थे अवैध संबंघ, पति पर पड़ गए भारी
‘भैया प्लीज जल्दी आ जाओ पापा को चोरों ने मार दिया’






