खांसी की दवा समझकर गटक गया कीटनाशक
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 00:32(29/01/12)
भिंड/ग्वालियर. अनपढ़ होना जान का दुश्मन बन सकता है। यह बात उस समय साफ हो गई जब शनिवार की दोपहर अटेर के कदौरा गांव की एक वृद्ध महिला ने जानकारी के अभाव में खांसी की दवा समझकर कीटनाशक दवा पी ली। उसकी हालत गंभीर हो गई।
उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अटेर के कदौरा गांव में रहने वाली एक ५५ वर्षीय महिला रामकली पत्नी रामदुलारे ने दवाओं के बीच में रखे कीटनाशक को खांसी की दवा समझकर पी लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वृद्ध महिला को उपचार के लिए आनन फानन में अस्पतला में भर्ती कराया गया।