विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Before The Exam Syllabus Of Law Changed

परीक्षा से तीन दिन पहले बदला लॉ का सिलेबस

Bhaskar News | Feb 24, 2013, 07:29AM IST
 
 

 
ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी में 26 फरवरी को होने वाली एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के एक पेपर का सिलेबस अचानक बदल दिया गया। इस बात की शिकायत छात्रों ने शनिवार को कुलपति प्रो. एम. किदवई से की। कुलपति ने छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की सलाह देते हुए कहा कि इस मामले में वे छात्रों के हित में जल्द फैसला लेंगे।
 
26 फरवरी को पब्लिक इंटरनेशनल लॉ एंड ह्यूमन राइट की परीक्षा होनी है, इसमें रेगुलर, एटीकेटी और बैक परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करते हुए नियमित और एटीकेटी के पेपर अलग-अलग कर दिए हैं। इससे छात्र असमंजस में पड़ गए हैं। उनका कहना है कि सिलेबस में बदलाव किए जाने से वे कैसे पेपर दे पाएंगे? 
 
मारपीट मामले में छात्रों के बीच समझौता
 
जीवाजी यूनिवर्सिटी के विधि संस्थान में हुई मारपीट के दो मामलों में शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एलएलबी सातवें सेमेस्टर के निर्देश कुमार अहिरवार ने आरोप लगाया था कि आशीष जादौन ने उसके साथ मारपीट की है। दोनों छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने पेश होकर समझौता कर लिया। हालांकि निर्देश मारपीट के  एक अन्य मामले में आरोपी भी था। तृतीय सेमेस्टर के छात्र नवजीत तिवारी और अरुण सिंह कुशवाह ने निर्देश व सूरज राजौरिया पर मारपीट का आरोप लगाया था। बोर्ड ने दोनों को निलंबित कर दिया था। प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह का कहना है कि इस मामले में भी समझौता हो गया है और निलंबन जल्द समाप्त कर दिया जाएगा।
 
वित्त समिति बजट पर लेगी फैसला
 
जीवाजी यूनिवर्सिटी का बजट 14 मार्च को वित्त समिति की बैठक में पेश किया जाएगा। वित्त समिति के बाद बजट को अनुमोदन के लिए  21 मार्च को कार्यपरिषद में तथा 30 मार्च को महासभा की बैठक में रखा जाएगा। रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड की बैठक एक मार्च को व स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सात मार्च 
को होगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment