राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बेहतर पैकेज वाली नौकरी का इससे अच्छा मौका शायद फिर न आए
Dainik Bhaskar News | Jul 04, 2012, 00:04AM IST

करियर के लिहाज से आने वाले छह महीने युवाओं के कॅरियर के लिए निर्णायकपूर्ण रहेंगे। जुलाई से दिसंबर के बीच पीएससी, लोअर व आईएएस की मुख्य परीक्षाएं हैं। पीएससी-2009 व आईएएस 2011 में मामूली अंकों से सफल होने से चूक गए प्रतियोगियों के लिए इस बार स्वर्णिम अवसर है। आईएएस सहित डिफेंस में इस बार काफी पद हैं। कॉम्पटीशन एग्जाम एक्सपर्ट का मानना है कि वर्ष 2012 में गवनर्मेंट डिपार्टमेंट से अधिकांश लोग रिटायर्ड होने वाले हैं, इसलिए वर्षभर वैकेंसी निकलेंगी। ऐसे में प्रतिभागियों को चाहिए कि वे अगले छह महीने टाइम मैनेजमेंट से इन एग्जाम में सफलता प्राप्त करें।
प्रतिभागी युवा अभी से करंट अफेयर्स के टॉपिक पर अधिक ध्यान दें, क्योंकि इनसे जुड़े प्रश्नों की संख्या अब कॉम्पटीशन एग्जाम में अधिक हो गई है। यह पार्ट सिलेक्शन में महत्वपूर्ण रोल निभाता है। इसके अलावा बैंक, रेलवे फील्ड में होने वाले एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स मैथ्स और रीजनिंग पार्ट पर अधिक समय दें। ग्रेजुएशन में जिन स्टूडेंट्स के पास मैथ्स सब्जेक्ट नहीं रहता, उन्हें इस पार्ट में परेशानी आती है।
सिविल सर्विसेज
एग्जाम----------------------------डेट
अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा-2008---7 अगस्त
अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा-2009-----21 नवंबर से
सिविल जज जूनियर डिवीजन मुख्य परीक्षा----15, 16 व 17 जुलाई
आईएएस मुख्य परीक्षा -2012-----------5 अक्टूबर से
आईएफएस -2012------------------14 जुलाई
आईईएस/आईएसएस -2012-------------1 दिसंबर
डिफेंस सर्विसेज
एग्जाम----------------------डेट
एनडीए एंड एनए एग्जाम--------19 अगस्त
सीडीएस-----------------6 सितम्बर
एमपी एसआई--------------16 सितंबर
ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल------------12 अगस्त
सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट----5 अगस्त
सेंट्रल पुलिस फोर्स------------११ नवंबर
बैंकिंग सर्विसेज
एग्जाम-------------------डेट
आईबीपीएस कॉमन एग्जाम-----सितम्बर में
बड़ौदा मनीपाल बैंकिंग-------5 जुलाई
आईसीआईसीआई बैंक पीओ----15 जुलाई
यूनियन बैंक क्लर्क----------1 जुलाई
कैनरा बैंक---------------अक्टूबर
इंडियन ओवरसीज बैंक--------सितम्बर
बैंक की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे बैंकिंग अफेयर्स, जीएस, कम्प्यूटर पर ध्यान दें। बीते कुछ वर्षो में देखने में आया है कि स्टूडेंट्स की अंग्रेजी वीक होने के कारण सिलेक्शन नहीं हो सके हैं। इसलिए स्टूडेंट्स बैकिंग एग्जाम के बदले हुए पैटर्न के मुताबिक अंग्रेजी के लिए भी पर्याप्त समय दे।
- विमलेश प्रसाद, बैंकिंग, एग्जाम एक्सपर्ट
पहली बार कॉम्पटीशन एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अभी से ही सिलेबस के मुताबिक पढ़ाई करें। इसके अलावा पुराने पेपर सॉल्व करे, इससे कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। डिफेंस और एसआई की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ फिजीकल एक्सरसाइज करें।
-रविंद्र शर्मा, कॉम्पटीशन एग्जाम एक्सपर्ट
यूपीएससी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को ज्यादा से ज्यादा लिखने की हैबिट डाले। क्योंकि मुख्य परीक्षा में सात पेपर होने हैं और इन सभी में प्रश्नों को विस्तार से लिखना होगा। पहली बार सिविल सर्विस में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे ऐसे विषय का चयन करें जिसमें उन्होंने ग्रेजुएशन या फिर पोस्ट ग्रेजुशन किया हो।
- नरेंद्र सिंह भदौरिया, सिविल, सर्विस एग्जाम एक्सपर्ट






