विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Cng Available From 15th December

शहरवासियों के लिए खुशखबरी! 15 से मिलने लगेगी सीएनजी

Dainik Bhaskar News | Dec 10, 2012, 06:33AM IST
 
 


ग्वालियर। ट्रिपल आईटीएम के निकट स्थित मदर स्टेशन से सीएनजी की बिक्री 15 दिसंबर से चालू हो सकती है। एजीएल ने स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिलहाल, रात में सीएनजी की बिक्री नहीं होगी। स्टेशन चालू होने के बाद सीएनजी वाहन चालकों को 13 किमी दूर रायरू तक नहीं जाना पड़ेगा। 

विस्फोटक नियंत्रक कार्यालय से आए अधिकारी ने मदर स्टेशन पर कुछ काम पूरा करने के निर्देश अवंतिका गैस लिमिटेड (एजीएल) के स्टाफ को दिए थे। इसी आधार पर टीन शेड लगाने और सूचनाएं चस्पा करने का काम पूरा हो चुका है। मदर स्टेशन का संचालन बड़ोदरा की फर्म महावीर इंजीनियरिंग वक्र्स करेगी। इस फर्म ने स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली है। फिलहाल, स्टेशन पर सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक सीएनजी की बिक्री होगी। रात 11 बजे के बाद सीएनजी लेने के लिए वाहन चालकों  को रायरू के परसेडिया स्टेशन तक ही जाना पड़ेगा, क्योंकि वहां  सीएनजी बिक्री की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।

अन्य राज्यों की तुलना में मप्र में अधिक कीमत: दिल्ली, आगरा व अन्य राज्यों में सीएनजी पर वहां की सरकार सब्सिडी दे रही है। इससे वहां सीएनजी की कीमत मध्यप्रदेश की तुलना में प्रति किलो 10 से 15 रुपए तक कम है। 16 माह पहले जब परसेडिया फिलिंग स्टेशन से सीएनजी की बिक्री चालू हुई थी तब प्रतिदिन पांच सौ किलो की बिक्री हो रही थी। अब यह बढ़कर तीन हजार किलो तक पहुंच गई है। एजीएल घाटे की भरपाई के लिए भी बार-बार कीमतों में वृद्धि कर रही है।

अब पीएनजी की तैयारी

पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) के लिए लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मदर स्टेशन प्रारंभ होने के बाद पीएनजी का काम तेज होगा। अभी पांच किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन डाली जा चुकी है।

सुझाव पर हो चुका है अमल

मदर स्टेशन को चालू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विस्फोटक नियंत्रक कार्यालय ने जो सुझाव दिए थे, उन पर अमल हो गया है। सीएनजी की बिक्री 15 दिसंबर से चालू होगी।
- प्रदीप मदान, एमडी एजीएल

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment