विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Congress Occupy Narvar Nagar Panchayat President

नरवर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

bhaskar news | Jan 19, 2013, 08:21AM IST
 
 


शिवपुरी/नरवर 

नगर पंचायत नरवर के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मनोज माहेश्वरी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी ने बसपा के गोविंद कुशवाह को 1490 मतों से हराया। कांग्रेस को कुल 10162 में से 4698 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी जिनेंद्र जैन बल्लो 2296 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

खास बात यह है कि नपं अध्यक्ष पद पर जीते मनोज माहेश्वरी ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस का दामन थामा था। उनकी पत्नी रुचि माहेश्वरी 2008-09 में भाजपा की प्रत्याशी थीं और कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता (निर्दलीय प्रत्याशी) से हार गई थीं। मनोज इस बार भी भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे। इसके अलावा नगर के 15 वार्डों में 8 निर्दलीय, 5 भाजपा के तथा कांग्रेस व बसपा के 1-1 पार्षद चुने गए।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment