विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Daughter Left On The Trash

दस दिन पालने के बाद बेटी को कचरे के ढेर पर छोड़ा

Bhaskar News | Feb 23, 2013, 06:14AM IST
 
 

ग्वालियर। नवजात बच्ची को दस दिन तक पालने के बाद मां उसे कचरे के ढेर पर छोड़ गई। कचरे के ढेर पर शॉल में लिपटी बच्ची को राहगीरों ने देखा तब उसके पैर हिल रहे थे। यह देख राहगीरों ने पहले एंबुलेंस को बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी। कमलाराजा स्थित सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के चेस्ट में इंफेक्शन हुआ है। 
 
कांच मिल बिरलानगर में रहने वाले आलोक शर्मा ग्वालियर व्यापार मेला में गद्दे के शोरूम पर नौकरी करते हैं। शुक्रवार की दोपहर बारह बजे मेले का काम निपटाकर वे घर की ओर जा रहे थे। वे कांच मिल में स्थित सैयद अली बाबा की दरगाह के नजदीक पहुंचे ही थे कि यहां पर कचरे के ढेर में उन्हें शॉल में लिपटा हुआ बच्च दिखाई दिया। 
नजदीक जाकर देखा तो यह बच्ची थी।
 
उनके साथ ही यहां पर कुछ और लोग भी इकट्ठे हो गए। आलोक बच्ची के नजदीक पहुंचे तो उसके पैर हिलते हुए दिखाई दिए। उन्हें लगा वो जिंदा है और ज्यादा देर तक इस अवस्था में रहने पर उसकी जान जा सकती है। श्री शर्मा और इनके साथी अमित तथा प्रेमचंद ने पुलिस को सूचना देने की बजाय पहले 108 एंबुलेंस बुलवा ली और बच्ची को लेकर कमलाराजा अस्पताल पहुंच गए।
 
बाद में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची को फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment