राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अध्यक्ष पति की तानाशाही से दुखी होकर दिए इस्तीफे
Bhaskar News
| Sep 28, 2012, 05:37AM IST

यह त्याग पत्र नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं पीआईसी मेंबर भानू दुबे ने नपाध्यक्ष व सीएमओ को सौंपा। साथ ही इसकी एक कॉपी भाजपा संगठन की ओर से नगरपालिका प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा को भी सौंपी गई है। यही बात दो अन्य पीआईसी मेंबर हरीसिंह कुशवाह एवं शकुन भदौरिया ने अपने इस्तीफे में लिखी है। दोनों पार्षद व पीआईसी मेंबरों ने भी अपने इस्तीफे सीएमओ पीके द्विवेदी को सौंपे हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व ही नपाध्यक्ष ने नई पीआईसी गठित की थी। जिसमें भानू दुबे, शकुन भदौरिया को शामिल किया था। जबकि हरीसिंह कुशवाह तो न केवल पूर्व से पीआईसी मेंबर थे, बल्कि वे अध्यक्ष के नजदीकी पार्षदों में शामिल रहे।
विकास में रोड़ा बनने पर हटाया
हमारे पास किसी भी सदस्य का कोई इस्तीफा नहीं आया है, बल्कि हमने ही उन्हें पीआईसी मेंबर से हटाया है। परिषद की बैठक में विकास के मुद्दों पर चर्चा करने की बजाय पीआईसी मेंबर अन्य पार्षदों को साथ लेकर उपाध्यक्ष के फार्म हाउस पर बैठे रहे। इस तरह की हरकतें विकास कार्यो में बाधा हैं। इसलिए हमने तीनों सदस्यों को हटाकर पार्षद मंजू गर्ग, मथुरा प्रजापति व भोपाल सिंह दांगी को पीआईसी में शामिल किया है।
रिशिका अष्ठाना, नपाध्यक्ष शिवपुरी
मुझे मिल गए हैं इस्तीफे
तीन पीआईसी मेंबरों ने इस्तीफा दे दे दिया है, जो मुझ तक पहुंच गए हैं। मुझे बाहर जाना था, इसलिए मैं इस्तीफों को पढ़ नहीं पाया हूं।
पीके द्विवेदी, सीएमओ,नगरपालिका शिवपुरी






