विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Gwalior >> Do Not Go Bhopal For Passport

पासपोर्ट के लिए भोपाल जाने की जरूरत नहीं

Dainik Bhaskar News | Dec 11, 2012, 06:35AM IST
 
 


ग्वालियर। पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको अब भोपाल के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आवेदन पत्र हुजरात कोतवाली स्थित पासपोर्ट सेल में ही जमा होंगे। यह काम 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। दरअसल, दो महीने पहले पासपोर्ट सेल में आवेदन पत्र जमा कराए जाने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। तब से पासपोर्ट बनवाने वालों को भोपाल के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। यहां पासपोर्ट सेल शुरू करने के साथ ही यह भी शर्त रखी गई है कि जल्द से जल्द कंप्यूटर लगाकर उसमें डेटा फीड करने का काम शुरू किया जाए।

दो महीने पहले पासपोर्ट कार्यालय भोपाल से निर्देश आए थे कि ग्वालियर स्थित सेल में पासपोर्ट के लिए आवेदन पत्र जमा नहीं होंगे। इसके साथ ही लगभग सात सौ आवेदन पत्र छोटी-छोटी कमियों की वजह से वापस कर दिए गए थे। आवेदन पत्र जमा न होने की वजह से ग्वालियर सहित भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी और अशोकनगर के लोग भी परेशान हो रहे थे। शहर के गणमान्य लोगों ने यह परेशानी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश सरकार के मंत्रियों तक पहुंचाई थी। चार दिन पहले पासपोर्ट कार्यालय भोपाल से पत्र आया है, जिसमें पासपोर्ट सेल में आवेदन पत्र जमा करने के आदेश दिए गए थे। साथ ही यह भी शर्त रखी गई है कि पासपोर्ट सेल में कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन भी जल्द लगवा लिया जाए, ताकि आगे भी पासपोर्ट के लिए आवेदन पत्र जमा करने के काम में कोई परेशानी न हो।

नवीनीकरण पर अभी भी है परेशानी

पासपोर्ट का नवीनीकरण करवाने वालों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्हें इसके लिए भोपाल जाकर ही आवेदन पत्र जमा करना होगा। इससे पहले नवीनीकरण के आवेदन पत्र भी पासपोर्ट सेल में ही जमा होते थे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment