राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
...जब खुलेआम सड़कों पर शुरू हुआ महायुद्ध, देखें तस्वीरें
Dainik Bhaskar News | May 01, 2012, 00:10AM IST

ग्वालियर। डीडी मॉल के सामने शाम लगभग साढ़े छह बजे बिना नंबर की इंडेवर कार ने रॉन्ग साइड आकर मॉल के सामने से गुजर रहे मयंक शर्मा पुत्र आरएन शर्मा की कार को टक्कर मार दी। मयंक अपने परिवार के साथ था और उसने कार सवारों का रॉन्ग साइड आकर टक्कर मारने का विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए चेन लूट ली।
झगड़े के चलते मॉल के सामने ट्रैफिक जाम हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन घटना के संबंध कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की गई है। मॉल के सामने ट्रैफिक जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।






